संविधान की 12 अनुसूचियां | Bhartiya Samvidhan ki Anusuchi pdf


Schedule of Indian Constitution in hindi
Schedule of Indian Constitution in hindi
                       

अनुसूची प्रथम


इस अनुसूची में संघ में राज्यों का उल्लेख किया गया है

अनुसूची II


इस अनुसूची में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल लोकसभा, विधानसभा, सर्वोच्च न्यायालय के उच्च न्यायालय के वेतन की जानकारी दी गई है

अनुसूचित तृतीय

इसअनुसूची में व्यवस्थापिका के सदस्य, मंत्री, अध्यक्ष, उपराष्ट्रपति न्यायाधीशों के लिए शपथ के लिए जान वाली प्रतिज्ञा का प्रारूप दिया गया है

अनुसूची चतुर्थ

इस अनुसूची में राज्यसभा की सीटों के लिए राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में स्थानों के आवंटन का उल्लेख किया गया है

अनुसूची पंचम

इस अनुसूची में अनुसूचित क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन की जानकारी है

अनुसूची छठी

इस अनुसूची में असम मेघालय त्रिपुरा मिजोरम में जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन की जानकारी है

अनुसूची सप्तमी

इस अनुसूची में संघ सूची राज्य सूची समवर्ती सूची इन तीनों सूचियों का उल्लेख किया गया है
संघ सूची में कानून केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई है जिसमें 97 विषय है
राज्य सूची में कानून राज्य सरकार बनाती है जिसमें 66 विषय हैं
समवर्ती सूची में केंद्र व राज्य दोनों सरकारों द्वारा मिलकर कानून बनाया जाता है
इस अनुसूची में 47 विषय हैं

अनुसूची 8 वी

इस अनुसूची में भारत की 22 भाषाओं का उल्लेख किया गया है

अनुसूची नवमी

इस अनुसूची को प्रथम संविधान संशोधन 1951 के तहत जोड़ा गया था इस में संपत्ति अधिग्रहण या भूमि अधिग्रहण संबंधी निर्णय का उल्लेख किया गया है
इस अनुसूची में विवरण विषय या प्रबंध को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है, लेकिन यदि इस अनुसूची में विवरण जारी करके मूल अधिकारों का हनन होता है तो यह न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है।

दसवीं अनुसूची

इस अनुसूची को 52 वें संविधान संशोधन 1985 के तहत जोड़ा गया था
इस में समूह परिवर्तन विरोधी गतिविधियों का उल्लेख किया गया है

अनुसूची 11 वी

इस अनुसूची को 73 वें संविधान संशोधन 1993 के तहत जोड़ा गया और ग्रामीण व स्थानीय निकायों पंचायतों को संवैधानिक मान्यता प्रदान की गई उन्हें कार्य करने के लिए 29 विषय प्रदान किए गए।

अनुसूची बारहवीं

इस अनुसूची को 74 वें संविधान संशोधन 1993 के तहत जोड़ा गया और शहरी स्थानीय संस्थाओं नगरपालिकाओं को संवैधानिक मान्यता प्रदान करते हुए ये कार्य करने के लिए 18 विषय प्रदान किए गए।

संविधान की 12 अनुसूचियां pdf 


ये भी पढ़े 


Post a Comment

1 Comments

close