Vishwa ke Mahadeep - विश्व के महाद्वीप

Vishwa ke Mahadeep - इस पोस्ट में हम विश्व के सात महाद्वीप एवं उनसे सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे ये पोस्ट समान्य ज्ञान की दृस्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है ये नोट्स आगामी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी है 

Vishwa ke Mahadeep - विश्व के महाद्वीप

विश्व में कुल सात महाद्वीप है जो इस प्रकार है एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अंटर्कटिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलया है इन सातो महाद्वीपों का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है 

vishwa ke mahadeep ka map
vishwa ke mahadeep ka map


एशिया

मानव जाति (होमोसेपियन) की संपूर्ण सभ्यताओं का विकास एवं जन्म एशिया महाद्वीप से हुआ। एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का लगभग 30 प्रतिशत है।

यह महाद्वीप कुछ दक्षिणी द्वीपों को छोड़कर उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। इसमें से होकर तीन प्रमुख अक्षांशीय वृत विषुवत कर्क और आर्कटिक गुजरते हैं। 90° पूर्वी देशान्तर रेखा इसके लगभग मध्य से गुजरती है।

काला सागर, कैस्पियन सागर, डारडेनेल्स जल सन्धि, यूराल पर्वत श्रृंखला, कॉकेशस पर्वत - एशिया व यूरोप की सीमा निर्धारित करते हैं।


  1. एशिया महाद्वीप सर्वाधिक जनसंख्या (विश्व की 60 प्रतिशत) वाला महाद्वीप है। 
  2. कजाकिस्तान सबसे बड़ा स्थलरूद्ध देश है। मंगोलिया दूसरे स्थान पर है। 
  3. एशिया का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश मकाऊ हैं।

बौद्ध, हिन्दू, जैन (भारत), ईसाई, इस्लाम, यहूदी (इजराइल), शिन्टो (जापान) आदि धर्मों का जनक एशिया महाद्वीप है।

क्षेत्रफल - 44,680718 वर्ग किमी.
देशों की संख्या - 49
सबसे बड़ा देश -रूस (क्षेत्रफल)
सबसे छोटा देश -  मालदीव
सबसे निम्नतम बिन्दु- मृत सागर
सर्वाधिक जनसंख्या-  चीन

हिमालय- 

यह संसार की सबसे ऊँची व नवीन वलित पर्वत श्रृंखला हैं। यह अल्पाइन काल के पर्वत निर्माण का उदाहरण है। यह तीन श्रेणियों में विभक्त है। हिमालय और क्यूनलून शा के बीच तिब्बत का पठार स्थित है।


Note - माउन्ट एवरेस्ट - माउन्ट एवरेस्ट (8848 मीटर) विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है।

K-2 या गॉडविन आस्टिन -

भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी (8611 मीटर) व विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी जो काराकोरम पर्वत श्रेणी (जम्मू-कश्मीर) में चीन की सीमा के पास स्थित है। 


अराकानयोमा पर्वत श्रेणी - 

विक्टोरिया इसकी सबसे ऊँची चोटी है। यह पर्वत श्रेणी म्यांमार और भारत के बीच प्राकृतिक सीमा निर्धारित करती है।

यूराल पर्वत- 

यह रूस में स्थित प्राचीन वलित पर्वत है। यह रूस को यूरोप व एशिया दो महाद्वीपों में विभक्त करता है। 


फिजाक पर्वतज्वालामुखी पर्वत जो जापान के होन्शु द्वीप पर स्थित है। जापान में इसे नरक कहा जाता है। 

आरमेनिया की गाँठ – 

अनातोलिया पठार के पूर्व में स्थित इस उच्च पहाड़ी प्रदेश में अत्यधिक कठोर सर्दी पड़ती है। इस प्रदेश को 'टर्की का साइबेरिया' कहते हैं।


एलीफेन्टा -श्रीलंका को जाफना प्रायद्वीप से जोड़ने वाला दर्रा है। 
स्वात घाटी -पाकिस्तान का स्वर्ग कहा जाता है।

पामीर पठार (पामीर की गांठ/ विश्व की छत)- 

विश्व का सबसे ऊँचा पठार, तिब्बत में स्थित है। इसकी औसत ऊँचाई 5000 मीटर है, इसी कारण इसे विश्व की छत कहते है।

एशिया की नदियों को सभ्यता का पालना एवं एशिया महाद्वीप को सभी धर्मों की आदयभूमि कहा जाता है। यहाँ की दजला-फरात नदियों की घाटी में मैसोपोटामिया की सभ्यता, सिन्धु नदी घाटी क्षेत्र में हड़प्पा सभ्यता का जन्म हुआ। 

यांगत्सीक्यांग नदी (5557 किमी. लम्बी) एशिया की सबसे लम्बी नदी
मीकांग (कम्बोडिया) नदी यह दक्षिणी पूर्वी एशिया की सबसे बड़ी नदी है,
इरावदी नदीम्यांमार की जीवन रेखा कहलाती है।
चाओफरिया नदी -थाइलैण्ड की राइन नदी कहलाती है।
हृांग होइसे चीन का 'चीन का शोक' व पीली नदी कहा जाता है।
मौकांग (कम्बोडिया) नदी -  इसे दक्षिणी पूर्वी एशिया की डेन्यूब, वियतनाम की गंगा कहा जाता है। 
लेक वॉन विश्व की सबसे अधिक खारे पानी की झील जो तुर्की में स्थित है।
बैकालविश्व की सर्वाधिक गहराई वाली ताजे पानी की झील जो दक्षिण रूस में स्थित है।

कैस्पियन सागर

विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील जो दक्षिणी-पश्चिमी एशिया में स्थित है यह यूरोप को एशिया से पृथक करती है। यह विश्व की तीसरी सबसे गहरी झील (लैक बैकाल व लेक टांगानिका के बाद) है।


मन्नार की खाड़ीतमिलनाडु के दक्षिण-पूर्व में स्थित भारत और श्रीलंका को पृथक् करती है। यह एशिया का प्रथम समुद्री जीवमंडल संरक्षण क्षेत्र है।


कच्छ की खाड़ी-

कच्छ तथा काठियावाड़ को पृथक करने वाली खाड़ी, यह गुजरात के पश्चिम में स्थित है।यह ज्वारीय ऊर्जा निर्माण के लिए अधिकतम क्षमता वाला क्षेत्र है।

बेरिंग- उत्तरी प्रशांत महासागर व आर्कटिक महासागर के चुक्को सागर को जोड़ने वाली जल संधि जो अलास्का (USA) के पश्चिम तट पर स्थित है।

गंगा-ब्रह्मपुत्र का डेल्टा (सुन्दर वन का डेल्टा)- 

यह विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है। इस डेल्टा प्रदेश में सुन्दरी वृक्ष पाए जाते हैं, इसी कारण इस प्रदेश को सुन्दर वन भी कहते हैं।


मासिनराम (मेघालय)- भारत की खासी पहाड़ियों में स्थित विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में से एक है। 

साइबेरिया रूस के एशियाई भाग में स्थित विश्व का सर्वाधिक ठंडा क्षेत्र। पृथ्वी का शीत ध्रुव बर्खोयांस्क विश्व का सर्वाधिक ठंडा स्थल है।

जेकोबाबाद पाकिस्तान में स्थित एशिया का ऊष्ण स्थल (तापमान 57° C) ।

मृत सागर-

पृथ्वी का सर्वाधिक नीचा भूभाग जोर्डन व इजरायल के मध्य स्थित विश्व की दूसरी सबसे बड़ी खारी झील इसे "Sea of Peace" भी कहा जाता है।


लाल सागर-

सऊदी अरब व अफ्रीका के मध्य स्थित सागर जिसके उत्तरी भाग में स्वेज नहर स्थित है। लाल सागर एवं स्वेज जलडमरूमध्य -एशिया व अफ्रीका की सीमा निर्धारित करते हैं। 


मास्को (पाँच सागरों का पतन) - 

यह नगर नदियों और नहरों द्वारा कैस्पियन सागर, कालासागर, बाल्टिक सागर, लाडोगा झील और श्वेत सागर के द्वारा उत्तरी सागर से जुड़ा है।


  1. गोबी- मंगोलिया के दक्षिणी भाग में स्थित मरुस्थल।
  2. अरब प्रायद्वीप - विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप। 
  3. बोनिर्यो- एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप।
  4. सुमात्रा -  एशिया महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप। 
  5. कागज का आविष्कार चीन में हुआ था (प्रथम स्थान )
  6. ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन में चीन विश्व में प्रथम है।

बाकू नगर -

कैस्पियन सागर के तट पर स्थित इसे "City of Wind" कहा जाता है। यह खनिज तेल उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है। 


अबादानईरान में स्थित विश्व का सबसे बड़ा तेल शोधक केन्द्र |

ट्रास साइबेरियन रेलवे - 

यह पश्चिमी यूरोपियन रूस में सेंट पीटर्सबर्ग को पूर्व में ब्लाडीवोस्टक से जोड़ता है। यह विश्व का सबसे लम्बा रेलमार्ग है।

सिंगापुर

यहां विश्व के सबसे अधिक जलयान विश्राम करने को रुकते हैं।
यह विश्व के सबसे व्यस्ततम बंदरगाहों में से एक है।
इसे पूरब का द्वार कहते है।

बुजं दुबई - दुबई स्थित विश्व की सबसे ऊँची इमारत।


अफ्रीका महाद्वीप

अफ्रीका को अन्ध/काला महाद्वीप भी कहा जाता है, क्योंकि 19वीं सदी तक इसका अस्तित्व अज्ञात था। यह विश्व का सबसे प्राचीन स्थलखण्ड है। यूरोपवासी डेविड लिग्विस्टन व हेनरी स्टेनले ने इस महाद्वीप की खोज की अफ्रीका एशिया के पश्चात् विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल पृथ्वी का लगभग 20% भाग है। 

यह महाद्वीप गोडावाना लँड का एक भाग है। यह एकमात्र महाद्वीप है जो चारों गोलाई (उत्तर, दक्षिण, पूर्व पश्चिम) में पड़ता है।

यह महाद्वीप 37° उत्तरी अक्षांश से 35° दक्षिण अक्षांश, 18° पूर्वी देशांतर से 53° पश्चिमी देशांतर के मध्य स्थित है। 

विषुवत (भूमध्य रेखा अफ्रीका महाद्वीप के लगभग मध्य से गुजरती है, यह गेबोन, कांगो, जायरे,केन्या और युगांडा,  सोमालिया से होकर गुजरती है। यह महाद्वीप दो गोलार्द्धों  में बंटा हुआ है, इसे "A continent of Tre Hemispheres" कहते हैं।

भूमध्य सागर अफ्रीका महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है। अफ्रीका महाद्वीप विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाला महाद्वीप है।

क्षेत्रफल के हिसाब से अल्जीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है। सबसे छोटा सेशल्स है।

सहारा मरुस्थल अफ्रीका के उत्तरी भाग में स्थित विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है। 

हार्न ऑफ अफ्रीका 

1. सोमालिया, 2. जिबूती, 3. एरिट्रिया, 4 इथोपिया को कहते हैं।
  1. अफ्रीका में देशों की संख्या 55 है।
  2. ऊष्ण कटिबंध में अफ्रीका का अधिकांश भाग विस्तृत है।
  3. सवाना घास के मैदान अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में पाये जाते हैं। 
  4. Cape of Good Hope (उत्तमाशा अंतरीप) अफ्रीका का सुदूर दक्षिण छोर है।
  5. पिग्मी (कांगो बेसिन) मध्य अफ्रीका के जंगलों में निवास करने वाली जनजाति है।
  6. अफ्रीका महाद्वीप में से कर्क, मकर व विषुवत तीनों रेखायें निकलती है।

नील नदी

नील नदी उत्तरी पूर्वी अफ्रीका में बहने वाली विश्व की सबसे लम्बी नदी है. इसकी कुल लम्बाई 6650 किमी है। बरुंडी में स्थित विक्टोरिगा झील से निकलकर यह नदी युगांडा, सूडान व मिस्र में बहकर भूमध्य सागर में गिरती है। नील नदी के तट पर काहिरा व अलेक्जेंड्रिंया नगर स्थित है।

नील की दो बड़ी सहायक नदियां हैं- 'व्हाइट नील' और 'ब्लू नील'। विश्व की महान रचना निरामिडों के लिए पत्थर नील नदी के रास्ते ही लाया गया था।

मिस्र की भाषा में नील को 'इतेरु' कहते हैं, जिसका अर्थ है - 'महान नदी' नील नदी पर अस्वान बाँध बनाकर नासिर झील का निर्माण किया गया है। 

कांगो (जायरे) नदी

कांगो (जायरे) नदी मध्य अफ्रीका में स्थित है। यह अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी नदी है, दक्षिणी अटलांटिक महासागर में गिरती है। इसका अपवाह क्षेत्र नील नदी से बड़ा है। अपने यात्रापथ में यह भारतवर्ष की गंगा नदी की तरह  कई नामों से पुकारी जाती है, उदाहरणार्थ उत्तरी रोडेशिया में चंबेज़ी तदुपरांत लूआ पूला नाम से विख्यात है। अपवाह बेसिन को दृष्टि से सबसे बड़ी नदी है। इसे 'मध्य अफ्रीका का हाइवे' कहा जाता है। यह नदी भूमध्य रेखा को दो बार पार करती है। लिविंगस्टोन एवं स्टेनले जल प्रपात जायरे नदी पर निर्मित है। स्टेनले पानी की सर्वाधिक मात्रा वाला जलप्रपात है। 

विक्टोरिया झील

विक्टोरिया झील तंजानिया, युगांडा, केन्या की सीमा पर स्थित है। झील के बीच में विषुवत रेखा गुजरती है। यह अफ्रीका को सबसे बड़ी झील है। यह श्वेत नील का उद्गम स्थल है। 

मेडागास्कर

मेडागास्कर (5,87,041 वर्ग किमी.) हिन्द महासागर में स्थित द्वीप है जो अफ्रीका तट से मोजाम्बिक चैनल द्वारा पृथक होता है।यह अफ्रीका का सबसे बड़ा द्वीप व विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप (प्रथम तीन- ग्रीनलैण्ड, न्यूगिनी और बोर्नियो के बाद) हैं।



उत्तरी अमेरिका

जेनेवा (इटली) के नाविक कोलम्बस ने 1492 में भारतीय मार्ग को खोजने के बजाय उत्तरी अमेरिका की खोज की जिसे नई दुनिया के नाम से भी जाना जाता है। यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

49 वीं उत्तरी अक्षांश रेखा यह रेखा संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा की सीमा निर्धारित करती है। पनामा स्थल संधि उत्तरी अमेरिका को दक्षिणी अमेरिका से अलग करती है।

त्रिभुजाकार आकृति का उत्तरी अमेरिका महाद्वीप बेरिंग जलसंधि द्वारा एशिया महाद्वीप से पृथक होता है। लेक सुपीरियर विश्व की ताजे मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है, यह USA व कनाडा की सीमा पर स्थित है।

एस्किमो सर्दी के मौसम में बर्फ के घर इग्लू बनाकर रहते हैं। ये रेडियर कुत्ते का उपयोग स्लेज गाड़ी को खींचने में करते हैं।

मिसीसिपी- 

मिसौरी विश्व का सबसे बड़ा नदी तंत्र है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सबसे लम्बी व विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी है। मिसौरी नदी पर फोर्ट पैक बांध स्थित है। जबकि मिसीसिपी नदी पर किक्युक बांध स्थित है। इस नदी का डेल्टा चिड़िया के पंजे के समान है।

सुपीरियर झील संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा में स्थित है।

कनाडा (राजधानी-ओटावा)

क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इसका अखबारी कागज के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान है। 

हडसन की खाड़ी कनाडा के पूर्वी तट पर स्थित विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी प्रेयरीज कनाडा व अमेरिका में पाए जाने वाले शीतोष्ण घास के मैदान है।

वुड वुफेलो कनाडा में स्थित विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पार्क है। कनाडा को Land of Lilies एवं Land of Maple नाम से भी जाना जाता है। विश्व की सर्वाधिक लम्बी तटरेखा इसी देश की है।

सं. रा. अमेरिका (यू.एस.ए. / राजधानी वाशिंगटन) - 

क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस, कनाडा और चीन के बाद संसार का चौथा सबसे बड़ा देश है। शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेल्वे जंक्शन है, यह गेहूँ की सबसे बड़ी मंडी तथा सूअर के मांस का सबसे बड़ा केन्द्र है।

लास एंजिल्स को न्यू फैशन का नगर भी कहते हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा फिल्मोद्योग (हॉलीवुड) के लिए प्रसिद्ध है।

संयुक्त राज्य अमेरिका का पिट्सबर्ग नगर 'विश्व की लौह-इस्पात की राजधानी' के रूप में सुप्रसिद्ध है।



दक्षिणी अमेरिका

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का चौथा सबसे बड़ा व जनसंख्या की दृष्टि से पाँचवाँ सबसे बड़ा महाद्वीप है। दक्षिणी अमेरिका का बड़ा भाग दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। यह उत्तरी अमेरिका से पनामा के स्थलडमरूमध्य द्वारा जुड़ा हुआ है।

  1. दक्षिणी अमेरिका की खोज क्रिस्टोफर कोलम्बस ने की।
  2. एनाकोन्डा विश्व का सबसे बड़ा साँप है जो दक्षिणी अमेरिका में पाया जाता है।
  3. रियो डी जेनेरो में 1992 में पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन हुआ।

अटाकामा मरुस्थल दक्षिणी पेरू तथा उत्तरी चिली में विस्तृत है, यह संसार का सबसे सूखा प्रदेश है। पम्पास के मैदान अल्फा-अल्फा नामक पोषण युक्त घास के लिए प्रसिद्ध है। ये घास के मैदान अर्जेन्टीना, उरुग्वे व ब्राजील में विस्तृत है।

एंडीज पर्वत मोड़दार पर्वतों की श्रेणी है। भूमध्य रेखा व मकर वृत्त को काटने वाली यह विश्व की सबसे लम्बी व हिमालय के बाद दूसरी सबसे ऊंची पर्वतमाला है जो दक्षिण अमेरिका के 7 देशों वेनेजुरला, कोलम्बिया, इक्वेडोर, बोलिविया पेरु, 

चिली एवं अर्जेंटीना में अवस्थित है। यह नवीन वलित पर्वत हैं। यह विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला है। एक (एकांकागुआ) एंडीज पर्वत श्रेणी में स्थित दक्षिण अमेरिका की सर्वोच्च पर्वत चोटी है, चिली-अर्जेन्टीना में स्थित है। 

अमेजन नदी

अमेजन नदी एण्डिज पर्वत से निकलती है। यह दक्षिण अमेरिका की सबसे लम्बी व अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से संसार की सबसे बड़ी नदी है।

टीटीकाका झील पेरू व बोलीविया की सीमा पर बोलीविया के पठार में स्थित विश्व की सबसे ऊँची नौकायन झील है। यह विश्व की सबसे ऊंची मीठे पानी की झील (3812 मीटर) है। साओपोलो विश्व की सबसे बड़ी कहवा मंडी है जो ब्राजील में स्थित है।

अंटार्कटिका (दक्षिणी ध्रुव)

यह पूर्णतः दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित पाँचवा बड़ा महाद्वीप है। यहाँ शीत ऋतु में विश्व का सबसे न्यूनतम तापमान शून्य से 95 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है। इस महाद्वीप में विश्व को 86% बर्फ पाई जाती है तथा इस पर 90 प्रतिशत मोठा पानी है। 

यह महाद्वीप 75° उत्तरी अक्षांश से 90° दक्षिण अक्षांश तक फैला हुआ है। यह अंध महासागर, हिन्द महासागर व प्रशांत महासागर मे घिरा हुआ है।

  1. विश्व में यही अकेला ऐसा महाद्वीप है, जहाँ कोई व्यक्ति स्थायी रूप से नहीं रहता।
  2. यह विश्व में सर्वाधिक माध्य ऊँचाई वाला महाद्वीप है। दक्षिणी ध्रुव इसके लगभग केन्द्र में है।
  3. जेम्स कुक ने अंटार्कटिका महाद्वीप की खोज की।
  4. दक्षिण गंगोत्री भारत द्वारा वर्ष 1983 में अंटार्कटिका में स्थापित प्रथम स्थायी समुद्री स्टेशन। 
  5. मैत्री अंटार्कटिका में वर्ष 1987 में भारत के द्वारा स्थापित दूसरा स्थायी स्टेशन है, भारती भारत द्वारा स्थापित तीसरा शोध केन्द्र 'पेंग्विन' अंटार्कटिका की पहचान है। यह एक ऐसा पक्षी है जो उड़ नहीं पाता और जमीन पर ही चलता है।

यूरोप

यूरोप शब्द ऐरब (सूर्यास्त) से बना है। क्षेत्रफल की दृष्टि से इस महाद्वीप का छठा स्थान है। इसका क्षेत्रफल विश्व के भू क्षेत्र का 7.04 प्रतिशत है। यह उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है। दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे छोटा महाद्वीप आस्ट्रेलिया है।

मुख्यतः शीतोष्ण कटिबंध में स्थित है। औद्योगिक क्रांति एवं पुनर्जागरण का प्रारंभ सबसे पहले यूरोप महाद्वीप में हुआ। यह औद्योगिक दृष्टि से सर्वाधिक संपन्न महाद्वीप है।

यूरोप की अधिकांश जनसंख्या 40°-60° उत्तरी अक्षांश के मध्य निवास करती है। 

स्कैण्डनेविया सबसे बड़ा प्रायद्वीप है। नार्वे, स्वीडन, डेनमार्क, आइसलैण्ड को सम्मिलित रूप से स्कैण्डनेविया क्षेत्र कहते हैं। 

बाल्कन स्टेट यूगोस्लाविया, ग्रीस, रूमानिया और अल्बानिया को कहते हैं, ये चारों देश कालासागर एवं भूमध्य सागर के तट पर स्थित है

  1. बेल्जियम, नीदरलैण्ड्स और लक्जमबर्ग को 'बेनेलक्स' देश कहते हैं।
  2. बाल्टिक स्टेट के रूप में एस्टोनिया, लाटावया व लिथुआनिया को जाना जाता है।
  3. माउण्ट एटना सिसली द्वीप पर स्थित ज्वालामुखी पर्वत है।
  4. इंग्लिश चैनल फ्रांस और इंग्लैंड के मध्य स्थित है।


आइसलैंड यूरोप का दूसरा बड़ा द्वीप है, यहाँ की राजधानी रेक्जाविक है। आइसलैंड में विश्व का सबसे संसदीय लोकतंत्र है। 

वोल्गा यूरोपको सबसे बड़ी नदी है।

डेन्यूब (जर्मनी में स्थित) यूरोप को दूसरी सबसे बड़ी नदी है। यह विश्व को एक मात्र नदी है जो आठ  (8) देशों से गुजरती है। इस नदी के तट पर वियना, बुडापेस्ट बेल्ग्रेड व सर्बिया नगर स्थित हैं। 

राइन नदी विश्व की व्यस्ततम नदी है। यह कोयला ढोने वाली नदी कहलाती है। यहां फ्रांस व जर्मनी को प्राकृतिक सीमा निर्धारित करती है।

टाइबर नदी पर रोम नगर स्थित है।



ऑस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया को खोज सर्वप्रथम पुर्तगाली अन्वेषक डब्ल्यू डान्स ने की थी। 1770 ई. में अंग्रेज नाविक कैप्टन जे कुक को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की खोज का वास्तविक श्रेय दिया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया को 1914 के जैलीपोली आंदोलन के लिए याद किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी प्रशान्त महासागर में स्थित विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है।

अंटार्कटिका के पश्चात् यह सबसे ज्यादा सुखा महाद्वीप है जो पूर्णरूप से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। विश्व  में ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा देश है जो पूरे महादीप पर फैला हुआ है।इस महाद्वीप का अधिकांश भाग ऊष्ण कटिबंधीय है।

ओशोनिया में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व प्रशांत महासागर में फैले कई द्वीप सम्मिलित हैं। इस महाद्वीप में कुल 22 देश सम्मिलित हैं जिनमें ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़ा व नोरू सबसे छोटा देश है।

यूनाइटेड किंगडम से अत्यधिक दूर स्थित होने के कारण आस्ट्रेलिया महाद्वीप को धरती का अंत कहा जाता है।ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को महान समतल मैदानों की धरती भी कहा जाता है।

मकर रेखा इस महाद्वीप के मध्य से गुजरती है।

ग्रेट बैरियर रीफ 

आस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी तट अर्थात् वयसलैण्ड तट के साथ-साथ समुद्र में एक प्रवाल भिति (मूंगे की चट्टानों की बहुत बड़ी दीवार) है। यह विश्व की सबसे बड़ी मूंगे से बनी चट्टान है, इसे 'पानी में बगीचा' कहते हैं। उस घास के मैदान मेरीनो पेड़ों की चराई के लिये प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु यहाँ पर पाया जाता है।


महाद्वीपों के उपनाम

  1. एशिया -  विषमताओं का महाद्वीप
  2. अफ्रीका -  अंध महाद्वीप
  3. उतरी अमेरिका - नई दुनिया
  4. दक्षिणी अमेरिका - पक्षियों का महाद्वीप, निर्धन निवासियों का धनी महाद्वीप
  5. अंटार्कटिका -  विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप श्वेत महाद्वीप सफेद रेगिस्तान, बर्फीला महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा रेफ्रीजरेटर, गतिशील महाद्वीप 
  6. यूरोप - आधुनिक सभ्यता का केन्द्र, प्रायद्वीपों का महाद्वीप सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व महाद्वीप।
  7. आस्ट्रेलिया - लैण्ड ऑफ कंगारू, द लैण्ड ऑफ गोल्डन फ्लीस (सुनहरी ऊन,)प्यासी भूमि का देश ओसनीया महाद्वीप, द्वीपीय महाद्वीप, धरती का अंत मैदानों की धरती

Post a Comment

0 Comments

close