Vishva ke Mahasagar - महासागर और उनकी विशेषताएँ

Vishva ke Mahasagar - इस पोस्ट में हम विश्व के पांच महासागरों एवं उनसे सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे ये पोस्ट समान्य ज्ञान की दृस्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है ये नोट्स आगामी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी है

विश्व के महासागर (Ocean of the world)

पृथ्वी पर कुल पांच महासागर है जो की निम्नलिखित है 
  1. प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) 
  2. अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) 
  3. हिंद महासागर (Indian Ocean) 
  4. दक्षिण महासागर (Southern Ocean) 
  5. आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)

महासागर और उनकी विशेषताएँ

Vishva ke Mahasagar - महासागर और उनकी विशेषताएँ
विश्व के महासागर


  1. सबसे बड़ा और गहरा महासागर - प्रशांत महासागर
  2. सबसे छोटा महासागर - आर्कटिक महासागर
  3. सबसे गहरा महासागर-  प्रशांत महासागर
  4. सबसे उथला महासागर-  आर्कटिक महासागर
  5. सबसे गहरा गर्त- मेरियाना ट्रेंच (प्रशांत महासागर) गहराई 11022 मीटर।
  6. सबसे लम्बा गर्त- अल्युशियन गर्त (प्रशांत महासागर)
  7. सबसे बड़ा द्वीप-1. ग्रीनलैंड (डेनमार्क)
  8.                        2. न्यू गुयाना (ऑस्ट्रेलिया)
  9. सबसे बड़ा नदीय द्वीप- माजुली (असोम) ब्रह्मपुत्र नदी पर
  10. सबसे बड़ा द्वीप समूह- इंडोनेशिया
  11. सर्वाधिक जनसंख्या वाला द्वीप -जावा द्वीप
  12.  सबसे दुरस्थ द्वीप- बोवे (दक्षिण अटलांटिक)
  13. सबसे लम्बा ग्लेशियर- लेनवर्ट फिशर(अंटार्कटिका) 
  14. भारत का सबसे लम्बा ग्लेशियर- सियाचीन (70 किमी.)
  15. सबसे बड़ी जलसंधि - टारटर जलसंधि (सखोलीन द्वीप और रूस के मध्य) 
  16. सबसे चौड़ी जलसंधि - डेविस जलसंधि (ग्रीनलैंड और बेफिन द्वीप के मध्य )

महासागरों में पृथ्वी पर उपलब्ध जल की कुल मात्रा का 97% है। उत्तरी गोलार्द्ध के कुल क्षेत्रफल के 60.7% भाग पर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध के 80.9% भाग पर जल है।अतः दक्षिणी गोलार्द्ध को जलीय गोलार्द्ध भी कहा जाता है महासागरीय क्षेत्रों में सापेक्ष आर्द्रता सबसे अधिक होती है।


प्रशांत महासागर

महासागरों में क्षेत्रफल एवं गहराई के अनुसार इस महासागर का विश्व में प्रथम स्थान है। यह पृथ्वी के धरातल के 1/3 भाग पर फैला हुआ है। इसका क्षेत्रफल 16.5 करोड़ वर्ग किमी. है। यह त्रिभुजाकार आकृति में है जिसका उत्तरी शीर्ष बेरिंग जलडमरुमध्य और आधार अंटार्कटिका महाद्वीप पर है। 


मेरियाना ट्रेंच (चैलेंजर द्वीप)

प्रशांत महासागर में फिलीपींस द्वीप के पास स्थित विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त (बिन्दु), उत्तरी–पश्चिमी प्रशान्त महासागर की गुआन द्वीप माला के निकट स्थित है। 

दक्षिणी चीन -  पूर्वी एशिया में अवस्थित यह प्रशांत महासागर का भाग है एवं सबसे बड़ा सागर है।
टाइफूनइस ऊष्ण कटिबंधीय चक्रवात की उत्पत्ति इसी सागर से होती है।
 जावा- यह प्रशांत महासागर में स्थित है।

Note - बेरिंग जलडमरुमध्य द्वारा प्रशांत महासागर का आर्कटिक सागर से सम्बन्ध होता है।

प्रशान्त महासागर के किनारों को सक्रिय ज्वालामुखी के क्षेत्र होने के कारण 'रिंग ऑफ फायर' (अग्नि वलय) के नाम से सम्बोधित किया जाता है।


 हिन्द महासागर

प्राचीन भारतीय ऐतिहासिक भूगोल में इसे रत्नाकर का नाम दिया गया हिन्द महासागर का अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्द्ध में फैला है।

उत्तर में प्रायद्वीपीय भारत हिन्द महासागर को दो भागों में विभक्त करता है-

  1. बंगाल की खाड़ी
  2. अरब सागर।

  • जावा/सुंडा गर्त-7450 मीटर गहरा हिन्द महासागर का सबसे गहरा गर्त
  • लक्षद्वीप, मालदीव - भारत के दक्षिण-पश्चिम तट के समीप स्थित प्रवाल द्वीप |
  • मेडागास्कर हिन्द महासागर का सबसे बड़ा द्वीप।

आर्कटिक/उत्तरी ध्रुव महासागर

बेरिंग जलडमरू- आर्कटिक और प्रशांत महासागर को जोड़ता है। आर्कटिक महासागर में साइबेरियन शेल्फ विश्व में सबसे बड़ा मग्न तट है, यह सबसे उथला महासागर है।

अंटार्कटिक/दक्षिणी ध्रुव महासागर

यह अंटार्कटिक महाद्वीप के चारों ओर स्थित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व के महासागरों में चौथे स्थान पर है, यहाँ गरजती चालीसा पवनें प्रवाहित होती है।

अटलांटिक / अंध महासागर

व्यापार की दृष्टि से संसार का सबसे व्यस्ततम महासागर है महासागरों में सर्वाधिक लवणता अटलांटिक महासागर के सारगैसों सागर में पाई जाती है, इसका क्षेत्रफल 8.22 करोड़ वर्ग किमी. है।

इसका आकार अंग्रेजी वर्णमाला के S अक्षर की भाँति है।
यह पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 1/6 भाग एवं प्रशांत महासागर का आधा है।

अटलांटिक महासागर में अनेक सीमांत सागर हैं, उदाहरण- काला सागर, एड्रियाटिक सागर, कैरीबियन सागर, मैक्सिको की खाड़ी, एजियन सागर, हडसन की खाड़ी, नार्वेजियन सागर। •बरमूडा त्रिभुज उत्तरी अटलांटिक महासागर में अवस्थित है।


प्रमुख मत्स्य क्षेत्र - जॉर्ज बैंक, सेंट पियरे बैंक, ग्राँड बैंक, सेविल द्वीप बैंक एवं डागर बैंक

  1. ग्रीनलैंड -अटलांटिक महासागर का सबसे बड़ा द्वीप।
  2. तटरेखा -अटलांटिक महासागर की तटरेखा बहुत अधिक कटी-फटी है। अतः इसकी लम्बाई सर्वाधिक है। 
  3. सारगैसो सागर -यह अटलाण्टिक महासागर में स्थित है।

भूमध्य सागर

यह यूरोप और अफ्रीका के मध्य स्थित है एवं जिब्राल्टर संधि द्वारा अटलांटिक महासागर से जुड़ा हुआ है। स्ट्रॉबोली ज्वालामुखी इसी सागर में स्थित है।

उत्तरी सागर-

यूरोप और ब्रिटेन द्वीप समूह से घिरा यह उत्तरी अटलांटिक महासागर का भाग है। मत्स्यन दृष्टि से महत्त्वपूर्ण डागर बैंक यहीं अवस्थित है।

बाल्टिक सागर- अटलांटिक महासागर का भाग है, कील नहर इस सागर को उत्तरी सागर से जोड़ती है।

विश्व के प्रमुख सागर झील

एड्रियाटिक-यह भूमध्य सागर का भाग है एवं इटली के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इटली का वेनिस नगर इसी सागर के तट पर स्थित है। पो नदी इसी सागर में गिरती है।

लेब्रोडोर-  न्यून लवणता वाला यह सागर कनाडा और ग्रीनलैंड के मध्य अवस्थित है। 
कैस्पियन यह एशिया और यूरोप की सीमा पर विश्व की विशालतम खारे पानी की झील है। इसमें वोल्गा और यूराल नदियाँ आकर गिरती है।

Post a Comment

0 Comments

close